पंचांग व राशिफल – 17 जुन 2019

पंचांग
तिथि – पूर्णिमा – 14:02:24 तक
नक्षत्र – ज्येष्ठा – 10:43:55 तक
करण – बव – 14:02:24 तक, बालव – 26:13:31 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – शुभ – 19:29:07 तक
वार – सोमवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:23:03
सूर्यास्त – 19:20:49
चंद्रोदय – 19:23:59
चंद्रास्त – चन्द्रास्त नहीं

राहु काल – 07:07:47 से 08:52:30 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:54:01 से 12:49:52 तक

आज का चौघड़िया
अमृत – 05:27 से 07:11
शुभ – 08:55 से 10:38
चर – 14:06 से 15:49
लाभ – 15:49 से 17:33
अमृत – 17:33 से 19:17

राशिफल
मेष
करियर के प्रति आप के स्वप्न साकार होंगे। कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यवसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

वृषभ
आज दिन अनुकूल रहेगा। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कर्मक्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रेम-प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते है। कीमती वस्तुओं पर खर्च होगा।

मिथुन
घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सर्राफा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयुक्त है। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क
आप बहुत जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते है। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी।

सिंह
समय का दुरूपयोग न करें। वाहन सुख संभव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें। वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

कन्या
आप की बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करना पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें। व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे।

तुला
किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आप के निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी होगी। घर की साज सज्जा में समय बीतेगा।

वृश्चिक
परिजनों को अपना राज बताने में संकोच न करें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है।

धनु
आप की सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लाभ होगा। मन की व्याकुलता बड़ सकती है।

मकर
मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, पर आप के संबंधों से कार्य होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

कुंभ
परिणय चर्चा में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पायेंगे।

मीन
अपने खान-पान की अनियमितता से स्वास्थ्य खराब कर लेंगे। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है, शांत रहें। पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है।

Visits: 108

Leave a Reply