होली – होलिका दहन

वाराणसी(उत्तर प्रदेश),20 मार्च 2019। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार रंग पर्व होली हर साल बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है।
इस वर्ष 20 और 21 मार्च को होली का प्रसिद्ध त्योहार है। होली के दिन से एक दिन पहले होलिका दहन का विशेष महत्व माना जाता है। होली का त्योहार हिरण्यकश्यप की बहन होलिका का बुराई के रुप में अंत और भक्त प्रह्लाद के रुप में अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल शुरू होने के बाद होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के लिए तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अर्थात फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा हो, रात का समय हो तथा भद्रा बीत चुका हो।

 बता दें कि फागुन शुक्ल पक्ष में 8 दिनों के होलाष्टक 14 मार्च से लगे हैं, जो फाग यानी होली के दिन समाप्त होंगे। इन होलाष्टक दिनों में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य वर्जित होता है।

आज 20 मार्च से पूर्णिमा तिथि भी आरम्भ हो रही है।भद्रा प्रातः 10.44 से रात्रि 08:58 तक रहेगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त आज रात 08:57 से मध्यरात्रि 12:28 तक है।
कल 21 मार्च 2019 को रंगभरी होली होगी। सात वर्ष बाद होली में मातंग योग बन रहा है। पूर्णिमा तिथि 20, मार्च, 2019 को सुबह 10:44 से आरम्भ होकर 21 मार्च, 2019 को सुबह 07:12 तक रहेगी।

मीडिया कवर परिवार द्वारा सभी महानुभावों को रंग पर्व होली की हार्दिक बधाई…🙏🙏🙏🙏🙏

Views: 70

Leave a Reply