पंचांग व राशिफल – 20 मार्च 2019 

पंचांग
तिथि फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 10.44 तक
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 16.16 तक
करण वणिज करण 10.44 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार बुधवार
योग शूल योग 13.10 तक
सूर्योदय 06.29
सूर्यास्त 18.28
चन्द्रमा सिंह राशि में दिन रात
राहुकाल दिन में 12.00 से 13.30 तक
विक्रमी संवत् 2075
शक सम्वत 1940
मास फाल्गुन 12 रज्जब हिज़री 1440
शुभ मुहूर्त अभिजित

राशिफल

मेष
निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

वृषभ
घर गृहस्ती की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांती की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मिथुन
दुसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

कर्क
अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

सिंह
दिन उपयुक्त है। दुसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते है, पर आप को लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

कन्या
आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीती में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

तुला
क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे है। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

वृश्चिक
अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

धनु
व्यस्त रहें मस्त रहें। आप दुसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे है। आज खुश खबर मिलने का दिन है।

मकर
दुसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते है। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

कुंभ
अपनी बातें लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजनों के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

मीन
पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

Views: 60

Leave a Reply