मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा
गाजीपुर। लोकसभा गाजीपुर के चुनावी समर में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में मतदाताओं को साधने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को मंगई नदी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ग्राम पंचायत शेखपुर बगीचे में क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करेंगे।
यह जानकारी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के माध्यम से जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने दिया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और क्षेत्रीय जनता से भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर उनके उद्बोधन को सुनने का आह्वान किया। इस अवसर पर शशिकांत शर्मा, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र शर्मा,निखिल राय सहित समर्थक आदि उपस्थित रहे।
Views: 16
Advertisements









