जिले के विकास हेतु भाजपा को जिताना आवश्यक
गाजीपुर। लोकसभा गाजीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने विधान सभा क्षेत्र जमानियां के बरुइन, दिल्लाचावर, मोहली, टोकवा, दरौली, फुफुआंव, केसरुवा, जबुरना, तियरी, सेनुरा, मिर्चा, कुसी और फूल्ली सहित दर्जनों ग्रामसभाओं में जन चौपाल सभाओ को संबोधित कर भाजपा की नीतियों का बखान किया।
भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने सपा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल कुछ ठेकेदार आपके वोट के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। वे पांच वर्षों में कहीं दूर तक नजर नहीं आए, लेकिन अगर मुझे आपकी सेवा करने का मौका मिला तो मैं विधानसभा जमानिया को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए काम करूंगा।
पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि अगर केन्द्र में मोदी जी सरकार बनाना है तो कमल का बटन दबाना होगा। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इसलिए आप सब किसी के बहकावे में न आएं और कमल का बटन दबाकर पारस नाथ राय को जिताएं।
सुभासपा के जिला अध्यक्ष लल्लन राजभर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता ने एनडीए को जब समर्थन दिया है हम एनडीए के साथ हैं तो भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय को भारी जन समर्थन के साथ पोलिंग बूथ पर जाकर कमल बटन दबाकर उन्हें जीता कर संसद में भेजना है और गाजीपुर को विकास के पथ पर अग्रसर करना है।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक रामेश्वर कुशवाहा, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश राय, मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, दयाशंकर यादव, रविंद्र यादव, धर्मेन्द्र कुशवाहा, विजय यादव, माया सिंह, अनिल यादव, संजीत यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही।
Views: 10









