झोपड़ी में लगी आग में गाय, बछिया सहित गृहस्थी का सामान खाक

गाजीपुर। सादात क्षेत्र के कटया गांव की विद्या देवी पत्नी स्वर्गीय रामजीत  के घर रात में अज्ञात कारणों से लगी आग में जहां घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया वहीं एक गाय ल बछिया की भी झुलसने से मौत हो गई।


       आग की लपटों को देखकर वहां अफरा तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के तत्परता से आग को बुझाया गया लेकिन तब ऊसभी समान जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार 9 बजे रात में अचानक झोपड़ी में आग लग गयी। जिसमें झोपड़ी में  रखे गेहूं ,चावल, कपड़े, खाद्य पदार्थ बिस्तर एवं जरुरी समान जलकर भस्म हो गये। इससे गरीब परिवार के समक्ष आर्थिक संकट और भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

       जखनिया विधायक बेदी राम ने कहा कि गरीब की झोपड़ी जलने से हुए नुकसान हेतु एसडीएम से बात की गयी है। लेखपाल द्वारा रिपोर्ट लगा कर दी जाएगी। इसके साथ ही  विधायक बेदी राम ने मौके पर ही आर्थिक सहायता प्रदान किया। इस मौके पर अरविंद कुमार, पीयूष , रमेश यादव प्रधान लेखपाल रमेश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply