विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जला कर मारने का आरोप

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),23 जुलाई 2018। करंडा थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में रविवार की दोपहर को सिम्पी सिंह 25 वर्ष पत्नी दीपक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका के पति दीपक सिंह पुत्र दामोदर सिंह मुम्बई में नौकरी करते हैं। ससुराल पक्ष के अनुसार खाना बनाते समय सिम्पी आग की चपेट में आ गई और जलने से उसकी मौत हो गई। बिहार के चौसा धुढ़नी गांव निवासी रामेश्वर सिंह की पुत्री सिम्पी की शादी 2012 में हुई थी। मृतका के मायके पक्ष के अनुसार सिम्पी को उसके ससुरालियों नें जलाकर मारा है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही सिम्पी को दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा है और शादी के इतने बर्षों बाद भी किसी औलाद के न होने से उसपर बार बार घर छोड़ने के लिए दबाव दिया जाता था। मायके पक्ष पर भी सिम्पी को वापस ले जाने का दबाव भी दीपक के घर वालों की तरफ से लगातार दिया जाता रहा और जब सिम्पी अपना घर छोड़ मायके रहने को राजी नहीं हुई तो ससुराल के लोगों नेे उसे जलाकर मार डाला। मायके पक्ष ने कहा कि तीन दिन पूर्व ही हम उसकी विदाई कराने आए थे तो ससुरालियों ने कहा कि इसको ले जायें पर फिर इस मनहूस को वापस यहां मत लाना। इतना सुन कर सिम्पी के मायके वाले वगैर उसे साथ लिए ही वापस लौट गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष करंडा के अनुसार शव को कब्जे में लेटर पोस्टमार्टम हेतु भेज इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांचोपरांत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Visits: 53

Leave a Reply