ढाई लाख रुपये का नाजायज गांजा बरामद
गाजीपुर। स्वाट टीम व थाना बहरियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लगभग ढाई लाख रुपये का नाजायज गांजा व बिना नंबर की मोटर साइकिल बरामद किया गया।
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार को समय 20.30 बजे, उदन्ती नदी पुल बहरियाबाद गाजीपुर के पास से एक बिना नम्बर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर मोटर साईकिल सवार को रोककर चेक किया गया तो उस मोटर साईकिल की पिछली सीट पर बोरी में 10.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील यादव पुत्र शामू यादव निवासी गहनी (फौलादपुर) थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर रहा। उसके द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भारी मात्रा में गांजा ले जाते समय जनपद आजमगढ़ से जेल जा चुका है। आर्थिक तंगी होने पर पुन: गांजे के व्यवसाय मे लगकर असम उड़ीसा से कम दामों में गांजा लाकर अपने यहाँ के चट्टी चौराहो के फुटकर दुकानदारों को ऊंचे दामों में बेचकर अपना गुजर बसर करता है।
पुलिस से बचने के लिए अपने मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट यूपी 61वी1109 को निकालकर बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल से गांजा ले जा रहा था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मादक पदार्थ विरोधी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 8









