यूबीआई के अंचल प्रमुख ने मातहतों संग की सरकारी योजनाओं की समीक्षा
अंचल प्रमुख ने जिलाधिकारी को दी बैंकिंग सेवाओं की जानकारी
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नवागत अंचल प्रमुख संजय नारायण द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर एवं क्षेत्राधीन सभी 98 शाखाओं के शाखा प्रमुखों के साथ कारोबार बढ़ोत्तरी एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति पर विचार-विर्मश किया गया।
शहर के एक होटल में अंचल प्रमुख संजय नारायण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त सेवाओं एवं व्यापार के लिए सभी शाखा प्रबंधकों को विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से भेंट कर बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं का गुणवत्तापूर्वक संपन्न कराए जाने का भरोसा दिया।
वार्ता के क्रम में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा अंचल प्रमुख को पूर्ण रूप से प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वसन दिया गया। जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालो में गाजीपुर क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा के अतिरिक्त उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार एवं एलडीएम गाजीपुर पीयूष कुमार परमार उपस्थित रहे।
Views: 9









