शातिर इनामियां बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने पच्चीस हजार रुपए के इनामियां बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। उस पर सात अपराधिक मामले दर्ज हैं।


      पुलिस उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह को यह सफलता संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाई और वांछित इनामियां बालअपचारी को खरवाकुटी कस्बा बहादुरगंज से पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। बालअपचारी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 9


Leave a Reply