योग प्रशिक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित 

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* के अवसर पर पुलिस लाइंस में सम्पन्न सामूहिक योग कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने वाले योग प्रशिक्षकों प्रतीक्षा पांडेय, धीरज राय एवं विजेता पंडित को पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने बुधवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


      उल्लेखनीय है कि योग प्रशिक्षकों द्वारा किए गए सहयोग, समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। बताया गया कि योग कार्यक्रम के आयोजन पर योग प्रशिक्षकों द्वारा योग दिवस की थीम *”स्वस्थ आयु के लिए योग”  के आधार पर सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने, योग के महत्व एवं लाभों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा योग के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों को तनाव-मुक्त, ऊर्जावान रहने हेतु प्रेरित किया गया था। 

Views: 14


Leave a Reply