पुत्री की हत्यारी कलयुगी मां पहुंची जेल

गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने स्वयं की पुत्री को जहर देकर हत्या करने वाली कलयुगी मां को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


            बताते चलें कि गत 22 जून को वादिनी पुष्पा देवी पत्नी महेंद्र यादव निवासी ग्राम घटारो थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर ने कोतवाली भुड़कुड़ा पर सूचना दी थी कि उसकी पुत्री मुस्कान को नमन पुत्र वीरेंद्र द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित किया, जिससे मुस्कान ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।  उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुकदमें की विवेचना के क्रम में, बाद साक्ष्य संकलन से अपनी खुद की पुत्री मुस्कान को जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया। पुलिस ने सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता मुस्कान की मां पुष्पा पत्नी महेन्द्र यादव को उसके घर के पास से मंगलवार एक जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। अभियुक्ता को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह, आरक्षी आशुतोष वर्मा व महिला आरक्षी मानसी सैनी  कोतवाली भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर शामिल रहे

Views: 29


Leave a Reply