तिहरे हत्याकांड के अभियुक्त बाप बेटे पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गहमर पट्टी खेलू राय में गत वर्ष हुए तिहरे हत्याकांड के अभियुक्तों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने पत्रकार वार्ता में दी।


            उल्लेखनीय है कि ग्राम गहमर पट्टी खेलू राय में गत वर्ष 24 दिसम्बर की रात को हौसला बुलंद हमलावरों ने खुनी खेल खेला और 

तीन युवकों विक्की सिंह पुत्र संजय सिंह, सौरभ सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह व अंकित सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह निवासीगण गहमर थाना गहमर जिला गाजीपुर की बांका व धारधार हथियारों से  बर्बरतापूर्ण हत्या कर उन्हें तालाब में फेंक दिया था।

      इस जघन्य हत्याकांड से पूरा जिला सिहर उठा। अभियुक्तों द्वारा किये गये कृत्यों से आम जनमानस एवं बच्चों भय व्याप्त हो गया था । घटना के उपरान्त मौके पर पूर्णतः लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गयी थी, लोगों का अपने घरों से बाहर निकला दूभर हो गया था। गहमर पट्टी खेलू राय में स्थित सभी दुकान एवं स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से प्रभावित हो गये थे। पीड़ित परिवारों द्वारा लगातार अपने जान माल का खतरा बताया जाता रहा है तथा इस सम्बन्ध मे लगातार पुलिस बल के द्वारा उनको सुरक्षा प्रदान करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र मे निरन्तर पुलिस प्रबन्ध किया गया था। गाव व क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति सम्भालने के लिए भारी पुलिस बल का सहयोग लेना पड़ा। 

            पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए अभियुक्तगण ओम सिंह पुत्र पिन्टू उर्फ सुनील सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर को 27 दिसम्बर.2025 को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अभियुक्तगण अमन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह व अरविन्द सिंह उर्फ भदाकू पुत्र अंजनी सिंह निवासीगण ग्राम गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर को एक जनवरी 2026 पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शेष अभियुक्तगण सीमा सिंह पत्नी अरविन्द सिंह, अभिषेक सिंह पुत्र पप्पू सिंह उर्फ अनिल सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र पप्पू सिंह उर्फ अनिल सिंह, कृपेन्द्र शंकर सिंह उर्फ नीरज सिंह पुत्र स्व. सुमन्त सिंह, शैलेश सिंह पुत्र मुन्ना सिंह उर्फ संतोष सिंह, अंजनी सिंह पुत्र स्व0 ललिता सिंह निवासीगण गहमर थाना गहमर जिला गाजीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। लखन उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व. रमेश सिंह 14 जनवरी 2026 को तथा अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर  चार मई 2026 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और जिला कारागार गाजीपुर में निरुद्ध हैं। 

             बताया गया कि उपरोक्त तथ्यों एवं परिस्थितियों के दृष्टिगत 15 जून 2026 को अभियुक्त लखन उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व. रमेश सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की गयी थी तथा 29 जून 2026 को अभियुक्त अरविन्द उर्फ भदाकु पुत्र अंजनी सिंह, अमन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासीगण गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कठोर कार्यवाही की गयी है।

Views: 15


Leave a Reply