खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की आय बढ़ाने के निर्देश
गाजीपुर। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिले में खेलों एवं खिलाडियों को बढ़ावा देने एवं जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की आय को बढ़ाने हेतु आबकारी विभाग, खनन विभाग, शस्त्र विभाग, संस्थाओं, राइस मिलों एवं क्लबो द्वारा कुछ धनराशि जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति में जमा करने हेतु प्रेरित किया गया जिससे खिलाडियों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जा सके। इसके अतिरिक्त नवीन स्टेडियम छावनी लाइन गाजीपुर में प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खि़लाड़ियों हेतु पेयजल की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया साथ ही शौचालय एवं चेंजिंग रूम बालक/बालिका हेतु आगणन तैयार करने हेतु यू.पी.सी.एल. वाराणसी को निर्देश दिया गया। जनपद के विभिन्न खेलों के उदीयमान खिलाड़ियोन को इक्यूपमेण्ट/खेल किट/पोषक आहार हेतु सहायता दिये जाने का निर्देश दिया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी को तहसील खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति का रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया गया। बैठक में वेद सिंह चौहान अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) गाजीपुर, जिला अर्थ संख्या अधिकारी गाजीपुर, राजेश त्रिपाठी जिला आबकारी अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रेमचंद चौहान डी.ए.ओ. (चिकित्सा विभाग) गाजीपुर , श्रीमती उपासना वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूजा सिंह जे.ई. नगर पालिका, आदित्य कुमार वन अधिकारी, अश्वनी कुमार राय जिला व्यायाम शिक्षक, अमित राय जिला सचिव ओलिंपिक संघ गाजीपुर, मो.मोईन संयुक्त सचिव फुटबाल संघ गाजीपुर के साथ ही सभी खेलों के प्रशिक्षक एवं समिति के अन्य अधिकारी/पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 9








