चोरी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बरेसर थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तों को चोरी के सम्बन्धित मुकदमें में गिरफ्तार कर लिया।


            बताया गया कि थाने पर दर्ज चोरी के मुकदमें से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों जीतन बनवासी पुत्र सोमारु बनवासी, तिलेश्वर पुत्र मुन्ना  तथा पंजाबी पुत्र रामकृत बनवासी को मुकदमा वादी के ईट भट्टे पर पहुंचकर महेन्द्रा ट्रैक्टर को कब्जा पुलिस में लेकर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 0


Leave a Reply