मोटे अनाज के बीज के लिए निःशुल्क आवेदन शुरु 

गाजीपुर। दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। इसमें अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा एवं मडुवा/रागी बीज मिनीकिट निःशुल्क दिये जायेगे।


        जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि इसके लिए किसानों का चयन ई- लॉटरी से होगा। इच्छुक कृषक विभाग की अधिकारिक वेबसाइट एग्रिकल्चर डाट यूपीडाट जीओवीडाट इन (www.agriculture.up.gov.in)  पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आवेदन संख्या लक्ष्य से अधिक हुई तो पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने किसानों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर इस योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया है। 

Views: 18


Leave a Reply