बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर गाज़ीपुर का ख़िताब रामलाल को 

महिलाओं की प्रतियोगिता में सोनाली चौहान रहीं अव्वल


गाजीपुर। जिला स्तरीय आर्म रैसलिंग एवं मिस्टर गाज़ीपुर बॉडीबिल्डिंग की प्रतियोगिता रामलीला मैदान लंका में संपन्न हुई। 

        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए.के. मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

       आर्म रैसलिंग की प्रतियोगिता में गौरव सिंह ने प्रथम और प्रशांत सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रामलाल को मिस्टर गाज़ीपुर 2026 के  खिताब से तथा अमितेश यादव को मिस्टर मसल्स मैन के खिताब से नवाजा गया। इसी प्रकार महिलाओं की प्रतियोगिता में यह ख़िताब सोनाली चौहान के नाम रहा।

        वहीं 2026 का फिटनेस आइकन का अवार्ड संजय सिंह कुशवाहा को प्रदान किया गया। रेफरी की भूमिका में सुभान अल्लाह अंसारी, तनवीर अहमद, राजेश कुमार, अहमद अंसारी, इम्तियाज अहमद आदि रहे। 

     कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडे एवं डॉ. राजेश राय, डॉ. स्वतंत्र सिंह, डॉ विलोक सिंह,डॉ अवनीश मिश्रा, डॉ शुभम राय, बबलू जायसवाल, डॉ राजकुमार चौबे, फिटनेस आइकॉन संजीव सिंह, व्यापार मंडल से गुड्डू केसरी, व्यवसायी अच्युतानंद पांडेय, परशुराम सिंह कुशवाहा आदि प्रमुख रहे। प्रतियोगिता का समापन तहसीलदार महेश प्रताप सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया।

गाजीपुर बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ चंद्रभान चौबे, सरवर डेजी, पुनीत सिंघल, रामप्रवेश कुशवाहा, मनीष गुप्ता, श्याम प्रवेश कुशवाहा आदि नेका विशेष योगदान रहा।

इस प्रतियोगिता का संचालक संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ राजकुमार चौबे ने किया। 

Views: 16


Leave a Reply