डीजे, डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण
गाजीपुर। जनपद न्यायाधीश धमेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) तथा जिला कारागार का का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए बैरकों की सघन तलाशी ली गई। इसके साथ ही मेस (भोजनालय) में जाकर बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच कर पूरे परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने वहां रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व नियमों का कड़ाई से पालन करने तथा बच्चों के स्वास्थ्य व खान-पान का विशेष ध्यान रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिला कारागार के औचक निरीक्षण के दौरान मेस, बैरकों की सघन तलाशी लेते हुए पूरे परिसर को चेक किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
Views: 18










