जिला महामंत्री के पिता के निधन पर एसोसिएशन ने व्यक्त की शोक संवेदना
गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री राकेश रंजन राय के पिता के निधन पर ब्रह्मर्षि वेल्फेयर एसोसिएशन गाजीपुर का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री रास बिहारी राय के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत सियाड़ी ग्राम स्थित उनके आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने राकेश रंजन राय एवं उनके शोक-संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन परिवार आपके परिवार के साथ खड़ा है। इस मौके पर पुर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल राय, जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक गठन प्रभारी प्रमोद राय, जिला महामंत्री सुनील राय, जिला महामंत्री हिमांशु राय सोनू, जिला महामंत्री ज्ञानेश्वर राय, जिला प्रवक्ता प्रधान हिमांशु राय, जिला प्रवक्ता नारायण राय, विशाल राय, मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Views: 16










