उद्योग व्यापार मंडल की कमान दीपक सिंह के नाम

गाज़ीपुर। उद्योग व्यापार मंडल की सम्पन्न बैठक में जिला इकाई का गठन नगर के एक मैरेज हाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा= अनुप शुक्ला की संस्तुति पर किया गया। 


          संगठन के प्रदेश महामंत्री असलम खां की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद पर दीपक सिंह का मनोनयन हुआ। वहीं जिले की कार्यकारिणी में जिला संरक्षक सुनील सिंह, जिला विधिक सलाहकार ईश्वर चंद्र कुशवाहा ,जिला उपाध्यक्ष  अमित प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष फारूक अंसारी, कोषाध्यक्ष  उमेश वर्मा, जिला संगठन मंत्री फ़ैज खाँ, जिला मीडिया प्रभारी लाल बहादुर कश्यप का मनोनयन हुआ।  

    इसी प्रकार जिला महिला प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती विभा पाल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव व जिला महामंत्री सुश्री पूजा गौतम का सर्व सम्मति से मनोनयन हुआ इस अवसर पर आधी आबादी नारी शक्ति की बुलंद आवाज नारी शक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शौर्या सिंह की भी  उपस्थित रहीं।

         इसके साथ ही जिले के सैकड़ों व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मदन वर्मा, संजय कुमार, शाबान अंसारी , जावेद जमील, रवि शेखर विश्वकर्मा, अभिषेक गुप्ता, राजेश कुशवाहा, मनोज कुमार वर्मा , ओम प्रकाश अरुण, मो० नूर आलम, राजकुमार वर्मा, शम्भू वर्मा, उदय वर्मा, अभिनंदन सिंह, विकाश सिंह, अनिल गुप्ता , शकील खान, संजीव कुमार, दिनेश शाहू, अखिलेश शाहू , अमित कुशवाहा, अमित जायसवाल, मनोहर , उमेश, इरफान, बब्लू जायसवाल, पंकज यादव, अभिषेक यादव, विष्णु गुप्ता, मुकेश अग्रहरी सहित जिले के सम्मानित, प्रतिष्ठित व्यापारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नवगठित कार्यकारिणी माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा जिला अध्यक्ष नवीन वर्मा, उत्तम चौधरी और उनकी टीम का विशेष  योगदान रहा।

Views: 4


Leave a Reply