पच्चीस हजार का इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर । नंदगंज थाना पुलिस ने पच्चीस हजार रुपए के पुरस्कार घोषित वांछित ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त पर पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं।
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष नंदगंज अतुल कुमार मिश्र व उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शातिर अभियुक्त विशाल यादव उर्फ बिटानू पुत्र विजय यादव निवासी बेहडा चौरे थाना केराकत जनपद जौनपुर को थाना नन्दगंज क्षेत्र के पहलवानपुर पुलिया के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है ।
Views: 12









