दो इनामियां हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शनिवार 16 मई को सैदपुर कोतवाली पुलिस ने दौराने मुठभेड़ पच्चीस हजार रुपए के इनामियां वांछित दो अभियुक्तों को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि पुलिस टीम पियरी बाजार मे चेकिंग कर रही थी,उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दासू वनवासी की हत्या के आरोपी रासबिहारी व हरेन्द्र सेहमलपुर गांव के निर्माणाधीन फायर सर्विस स्टेशन के पास मौजूद हैं। जब सेहमलपुर गांव के निर्माणाधीन फायर सर्विस स्टेशन के पास पुलिस टीम पहुंची तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया। जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। मौके से दो तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त रासबिहारी के बाँये पैर व हरिन्द्र के दायें पैर से खून निकलता देख उन्हें हिरासत में लेकर उपचार हेतु सीएचसी सैदपुर भेजा गया।रासबिहारी पुत्र बंझू तथा हरिन्द्र पुत्र रासबिहारी दोनों मोलनापुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के निवासी हैं। गिरफ्तार अभिक्तों के विरुद्ध विधि कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह थाना सैदपुर गाजीपुर और उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद मय हमराह थाना सैदपुर गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 15









