पचास हजार का इनामियां चढ़ा पुलिस के राडार पर 

गाजीपुर। पचास हजार रुपए के इनामियां वांछित शातिर अभियुक्त को कासिमाबाद कोतवाली, सर्विलांस सेल व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।


       संयुक्त पुलिस टीम को यह सफलता पुर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन 310 के समीप कासिमाबाद क्षेत्र के ग्राम धरवारकला से मिली। अपराधिक षड़यंत्र और हत्या सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग में वांछित सन्देश चौधरी पुत्र मोहन चौधरी निवासी मल्लाह पुरवा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर पर आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके विरुद्ध पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी द्वारा पचास हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। 

Views: 26


Leave a Reply