पुलिस ने वापस कराई साइबर फ्राड की रकम

गाजीपुर। साइबर सेल थाना जंगीपुर पुलिस ने शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्रॉड की गयी 38,767 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।


    बताया गया कि आवेदिका श्रीमती अर्चना यादव पत्नी रामजीत यादव ग्राम देवकठिया पोस्ट बेलवा थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा साइबर अपराधियों ने फ्रॉड किया था। पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जंगीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी धनराशि सफलता पूर्वक वापस करायी गयी। अपनी धनराशि वापस पाकर आवेदिका ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद दिया ।

Views: 18


Leave a Reply