अवैध दो अस्पतालों पर प्रशासन की गिरी गाज
नंदगंज थानें मे प्राथमिकी दर्ज
गाजीपुर। जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अवैध अस्पतालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जिले के नंदगंज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे चिकित्सालयों की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील पाण्डेय के निर्देश पर नोडल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा रामकुमार एवं डा जे एन सिंह द्वारा 20 मार्च को नंदगंज बाजार में संचालित आयुष्मान हास्पिटल एवं शिव हॉस्पिटल बरहपुर, नन्दगंज का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच में वहां 8 महिला मरीज भर्ती पायी गयीं थी, जबकि दोनों हॉस्पिटल अपंजीकृत थे और उनके मानक भी अपूर्ण थे। जांच के दौरान मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। वहीं बायो अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था अपूर्ण थी। इसके साथ ही पर्यावरण व अग्नि शमन विभाग से भी कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया था।
जांच में शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन के निर्देश दपर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी डा. एस. के. सरोज ने 22 मार्च को नंदगंज थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Views: 47








