प्रगति के पथ पर निरंतर बढ़ रहा गाजीपुर
गाजीपुर। ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ थीम पर आधारित तीन दिवसीय उ.प्र. प्रदेश दिवस-2026 प्रदर्शनी का शुभारम्भ शनिवार को विकास भवन आडिटोरियम में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार की अध्यक्षता एवं सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह ‘चंचल‘, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह सहित अन्य जनप्रतिधियों व अधिकारियों की उपस्थित में यह प्रदर्शनी जनपद में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित है। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों व उपस्थित लोगों द्वारा किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर ऑडिटोरियम सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, एंव गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर किये गये सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया एवं सुना गया। इस अवसर पर डा. सरिका सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश एवं गाजीपुर के इतिहास के सम्बन्ध मे प्रस्तुतिकरण किया गया।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि 24 जनवरी 1950 वह दिन है जब यूनाइटेड प्रोविंसेस आगरा एवं अवध को बदलकर वर्तमान स्वरूप में उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन हुआ था उसी समय से इस दिन को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने जनपद में विकास कार्यो की जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गई। वहीं जिले के युवाओं ने कराटे प्रदर्शन के माध्यम से अनुशासन, आत्मरक्षा और राष्ट्रनिर्माण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं ने पारंपरिक कराटे वेशभूषा में आत्मविश्वास के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा और युवाओं का मनोबल बढ़ाया। इसमें कराटे टीम के विकास यादव, हिमांशु प्रजापति ,उन्नति भारद्वाज स्मृति ,विश्वकर्मा खुशी ,विश्वकर्मा आशुतोष शर्मा ,प्रीतेश यादव, मुस्कान गौड सौम्या चौरसिया ने अभूतपूर्व कराटे एवं सेल्फ डिफेंस स्किल को प्रदर्शित किया। प्रतिभागियों ने सेल्फ डिफेंस तकनीक का श्रेय ग्रैंडमास्टर सिहान अंबिका भारद्वाज को दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थी एंव ओडीओपी से जुड़े उद्यमी को प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरण, उत्कृष्ट खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो, विभिन्न विभागो के उत्कृष्ट करने वाले कृषको, शिक्षक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, मिशन शक्ति अन्तर्गत महिला पुलिस कर्मी, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी आदि को उनकी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, आगन्तुकों एंव उपस्थित आमजन को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार,पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, एंव समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह ने किया।
Views: 29









