पंचांग व राशिफल – 25 जनवरी 2026

पंचांग व राशिफल – 25 जनवरी 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     माघ 

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                      सप्तमी 

नक्षत्र                     रेवती 

वार                        रविवार 

योग                       सिद्ध 

सूर्योदय                    06:42

सूर्यास्त                     17:34

चन्द्रमा                      मीन 

राहुकाल               16:30 – 17:50

अभिजीत मुहूर्त        12:11 – 12:54

आज का राशिफल  ……………

मेष

आज आपका आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। कोई लंबित काम पूरा हो सकता है। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का भी मौका मिलेगा।

वृषभ 

आज आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है। खर्चों पर ध्यान देना ज़रूरी होगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। संपर्क का लाभ मिलेगा।

मिथुन 

आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। वार्तालाप में सफलता मिलेगी। नौकरी या पढ़ाई में उन्नति का योग है। अपने विचारों को साफ़ और स्पष्ट रखें।

कर्क 

भावनात्मक रूप से आज थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। किसी करीबी का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शरीर को आराम भी ज़रूरी है।

सिंह

आज वाहन प्रयोग में सतर्कता बरतें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी सोच और समझ से तर्कपूर्ण बातों को महत्व मिलेगा। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से प्रकट करें।

कन्या 

आज परिवार के साथ समय व्यतीत करना हितकर रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाक़ात का योग है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। सकारात्मक सोच बनाए रखें।

तुला

आज प्यार और रिश्तों के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनों का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आर्थिक लाभ मिलेगा। परिश्रम से कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक 

आज आपकी मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। किसी चुनौती का सामना करने में भी आप सक्षम रहेंगे। निर्णय सोच समझ कर लें।

धनु 

यात्रा या नई योजनाओं के लिए समय अनुकूल है। किस्मत का साथ मिलेगा और नए अवसर भी प्राप्त होंगे। मन पर चिंता हावी न होने दें।

मकर 

आज काम में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

कुंभ 

नई सोच और रचनात्मकता का समय है। यात्रा लाभदायक रहेगी श। मित्रों से मदद मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। जनसम्पर्क उपयोगी होगा।

मीन

आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। मन में शांति का भाव रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। अपने अंदर की आवाज़ पर भरोसा रखें।

Views: 138

Advertisements

Leave a Reply