ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, मां -बेटे की मौत
बिरनो टोल प्लाजा के पास हादसे में तीन घायल; दो को वाराणसी किया गया रेफर
गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर बिरनो टोल प्लाजा के पास बुधवार देर रात स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हादसा 28 अक्टूबर की रात करीब 10:20 बजे हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, गाजीपुर भेजा। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों में से दो को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया। हादसे में क्षमा उपाध्याय (55) पत्नी जयराम उपाध्याय और उनके पुत्र अनमोल उपाध्याय (28), निवासी नरही, थाना नरही, जनपद बलिया की मौत हो गयी।
घायलों में रत्नेश मिश्रा (40) निवासी शिवपुर, वाराणसी, मनोज चौबे (42) निवासी भरखरा, थाना सुखपुरा, बलिया तथा वाहन चालक रमेश वर्मा, निवासी चुनार, मीरजापुर शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Views: 16









