लूट के रुपयों संग दो लूटेरे गिरफ्तार
गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस टीम ने क्षेत्र के महाराजगंज कस्बा में पचहत्तर हजार रुपए की लूट के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह मय हमराह द्वारा रविवार को लूट करने वाले दो अभियुक्तों वकील कुमार बिन्द पुत्र रामवृत बिन्द तथा राजेश कुमार बिन्द पुत्र जीता बिन्द निवासीगण सकरा मडहुआ थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को महाराजगंज कस्बा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से लूट के पचहत्तर हजार रुपए तथा घटना मे प्रयोग मोटर साइकिल स्प्लेण्डर नं. यूपी 61 बीपी 7337 भी बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर लूटेरों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 2
Advertisements







