सहायक विकास अधिकारी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरम्भ 

गाजीपुर। क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान में तीन दिवसीय आवासीय सहायक विकास अधिकारी आई एस बी पुनश्चर्य का उदघाटन सोमवार को आचार्य पंकज श्रीवास्तव क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान  एवं सत्र प्रभारी  राधा रमन प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया l 


      प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश सरकारी सेवा आचरण नियामावली एवं कंप्यूटर से सम्बंधित विषयों पर विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।प्रतिभागी मनोयोग से प्रशिक्षण में ज्ञानार्जन करते रहे। वार्ताकार बैधनाथ राम सेवा निवृत मु. वि.अ., वी.के. श्रीवास्तव सेवा निवृत सहायक विकास अधिकारी एवं शोभनाथ शर्मा मास्टर  प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर आचार्य पंकज श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण की बारीकीयो से प्रतिभागियों को अवगत कराया तो प्रशिक्षण प्रभारी राधारमण प्रसाद व सहायक प्रभारी संजय कुमार  का प्रशिक्षण निष्पादन में विशेष योगदान रहा। 

Views: 21


Leave a Reply