तिरंगा रैली एवं स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निभाई भागीदारी

गाजीपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा में तिरंगा रैली एवं स्लोगन प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।


     महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह  के निर्देशन एवं डॉ. अनुज कुमार सिंह के संयोजकत्व में महाविद्यालय में तिरंगा रैली एवं “राष्ट्रध्वज गौरव” विषयक स्लोगन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

     तिरंगा रैली में एन.सी.सी. कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रध्वज के सम्मान, एकता, अखंडता एवं संप्रभुता का संदेश दिया।  तिरंगा रैली में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव की भावना को शब्दों के माध्यम से व्यक्त किया । निर्णायक मण्डल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करते हैं। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में संयोजक डॉ. अनुज कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 113

Advertisements

Leave a Reply