पुलिस की तत्परता से बची युवती की जान
पुलिस मुख्यालय की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही प्रशंसा
गाजीपुर। मीडिया सेल व सादात थाना पुलिस टीम की तत्परता ने एक युवती को असमय मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। पुलिस की इस तत्परता पर पीड़िता के परिवार ने खुशी का इजहार करते हुए इस नेक काम के लिए पुलिस विभाग व पुलिस टीम की सराहना की है।
बताया गया कि सोमवार को सोशल मीडिया सेल डीजीपी ऑफिस लखनऊ से थाना सादात क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुन्दर्शीपुर में एक युवती द्वारा इंस्टाग्राम पर भारी मात्रा में दवा की गोलिया खाकर आत्महत्या करने से संबंधित सुसाइडल अटेम्प्ट के पोस्ट की सूचना प्राप्त हुई। मीडिया सेल गाजीपुर द्वारा प्रकरण में तत्काल थाना सादात को अवगत कराया और सादात पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 कि.मी. की दूरी को 18 मिनट में तय कर पीड़िता के घर जा पहुंची। वहां पीड़िता चारपाई पर अचेतावस्था में मिली। उसको तत्काल महिला आरक्षी की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सादात में भर्ती किया गया। इलाज के बाद पीडिता स्वस्थ है। पीडिता द्वारा बातचीत करने पर अपने प्रेमी से नाराज होकर व खुद के जिन्दगी से नाराज होकर आत्महत्या करने के नियत से कुछ दवा की गोलियां भारी मात्रा में खा ली थी। जिससे अचेत हो गयी थी। यदि ससमय इलाज नहीं मिलता तो मृत्यु से इनकार नही किया जा सकता था । थाना सादात द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए प्रशंसा की गई।
Views: 127








