दहेज उत्पीड़न मामले के वांछित मियां बीवी को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने थाने पर दर्ज गत वर्ष के दहेज उत्पीड़न व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमें के वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।


         बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक सुहवल मय हमराह द्वारा थाना पर पंजीकृत मुकदमा सं.-105/24 धारा 85/108 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के वांछित नामजद अभियुक्तगणों मो. अकबर पुत्र स्व. जुल्फेखार व आयना खातून उर्फ संजीदा खातून पत्नी अकबर अली निवासी ग्राम सुहवल को दबिश देकर उनके घर ग्राम सुहवल महादेवा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 43


Leave a Reply