स्नातक व पीजी कोर्सेज में प्रवेश बीस जुलाई तक 

गाज़ीपुर। स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है‌। प्राचार्य प्रो. डॉ. वी के राय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के प्राविधानों के अनुरूप महाविद्यालय में स्नातक कला एवं वाणिज्य तथा स्नातकोत्तर – हिंदी, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, सैन्यविज्ञान व एमकॉम के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए इच्छुक प्रवेशार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट www.sspgc. ac.in पर लॉग-इन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेशार्थी बिलंबतम 20 जुलाई तक सम्बंधित कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं‌ तथा अपने ऑनलाइन आवेदन की एक हार्ड कॉपी समस्त आवश्यक संलग्नकों के साथ प्रवेश समिति के समक्ष प्रस्तुत कर काउंसिलिंग के पश्चात शुल्क काउंटर पर शुल्क जमा कर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके साथ ही प्राचार्य ने कहा कि शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार समस्त प्रवेशार्थी छात्रों को समर्थ पोर्टल पर वांछित सूचनाएं अंकित करते हुए पंजीकृत होना आवश्यक है। इस निमित्त छात्रों की सहायता के लिए निर्धारित काउंटरों पर महाविद्यालय के कर्मचारी उपलब्ध हैं। महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉ. रामधारी राम को प्रवेश समिति का प्रभारी नियुक्त किया गया है. समिति में प्रो. डॉ. विलोक सिंह, डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. निवेदिता सिंह, सुश्री सौम्या वर्मा, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. सतीश कुमार राय तथा डॉ. वी के ओझा आदि सम्मिलित हैं।


Views: 97

Advertisements

Leave a Reply