पंचांग व राशिफल – 04 जुलाई 2025
पंचांग व राशिफल – 04 जुलाई 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1946
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी
नक्षत्र चित्रा
वार शुक्रवार
योग शिव
सूर्योदय 05:09
सूर्यास्त 18:51
चन्द्रमा तुला
राहुकाल 10:41 – 15:25
अभिजीत मुहूर्त 11:57 – 12:52
हर माह में दो पक्ष होते हैं कृष्ण और शुक्ल। पूर्णिमा के बाद कृष्ण पक्ष की शुरुआत होती है। कृष्ण पक्ष के दौरान झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ फलदायक माना गया है। इस अवधि में किसी भी शुक्रवार, गुरुवार या फिर बुधवार के दिन आप झाड़ू खरीद सकते हैं। धार्मिक मतानुसार इस दौरान खरीदा गया झाड़ू घर की दरिद्रता को दूर करता है और आपके जीवन में सकारात्मकता आती है। जानिए ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल

मेष
आज यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गलतियों को बार-बार न दोहरायें।आक्रामक व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की बातों पर विशेष ध्यान दें। किसी मित्र के साथ संवादहीनता जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
वृषभ
आज जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं।ज्यादातर काम सफल होंगे। प्राइवेट जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व सम्बन्धी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। पारिवारिक विवाद दूर होंगे।
मिथुन
आज आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहेंगे। आज काफी बिजी रहेंगे।प्रेम सम्बन्धों में परस्पर सम्मान की भावना का ध्यान रखें। नकारात्मक लोग भ्रमित कर सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें। धन लाभ होने की संभावना है।
कर्क
आज दूसरों की मदद को लेकर तत्पर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में योग्यता की प्रशंसा होगी। विवादित मामलों से दूरी बनाये रखें। सेहत काफी अच्छाी रहेगी कारोबार की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। सोचे हुए काम पूरे होंगे। तनाव लेने से बचें।
सिंह
आज परिजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। नए लोगों से व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। सामाजिक कार्यकलापों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों के बीच आप लोकप्रिय रहेंगे।
कन्या
आज विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। नये कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने के लिये दिन उत्तम है। बच्चों की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।
तुला
आज सहकर्मियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। गलतियों को दूर करने का प्रयास करें। मन में अनिष्ट का भय रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें। बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। गलत लोगों की सलाह के कारण बिजनेस में आपको नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक
आज अनावश्यक बातचीत करने से बचें। पारिवारिक सदस्यों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं।व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आज आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।
धनु
आज मतभेदों को दूर करने में कामयाबी मिलेगी। धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा।व्यवसाय में किसी तकनीकी त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। करीबी लोगों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
मकर
आज परिजनों का ख्याल रखें। धन उधार देने से बचें। परिवार में मतभेद दूर हो सकते हैं। अव्यवहारिक निर्णय लेने से हानि होगी। सरकारी कार्यों में मनोनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अधिक कार्य से थकान हो सकती है।
कुंभ
आज पड़ोसियों से रिश्ते खराब हो सकते हैं। नये लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। परिश्रम करते रहें।
मीन
आज जॉब में परिवर्तन कर सकते हैं। दिन शुभ फलदायक रहने वाला है। व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर समस्या दूर होगी। प्रेमी जन को कुछ उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहने वाला है।
Views: 270









