आईटीआई में प्रवेश चार अगस्त तक 

गाजीपुर। जनपद के कासिमाबाद तहसील के जहूराबाद मे भी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित किया गया है। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने सूचित किया है कि उसमें व्यवसाय फिटर, विद्युत मैकेनिक, आरएसी, कोपा, मशीनिष्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक के कोर्स शामिल हैं।


      व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग एवं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज लखनऊ के निर्देशानुसार प्रवेश सत्र 2026 के प्रवेश हेतु ऑन लाईन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 04 अगस्त 2026 तक लिंक डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू एससीवीटी यूपी डाट इन ( http:// www. scvtup.in) पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु तीन सौ रूपये तथा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति हेतु दो सौ पचास रुपए एवं महिला अभ्यर्थियों हेतु मात्र एक सौ रूपये निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों के संशोधन हेतु 02 दिन (48 घण्टे) का समय दिया जायेगा। 

Views: 1


Leave a Reply