अनियंत्रित पिकअप के पलटने से बिखर गयीं सब्जियां 

गाजीपुर। क्षेत्र पंचायत सादात के शिशुआपार गांव के समीप स्थित अमरहिया कुटी के पास शुक्रवार सुबह एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे पर बेचने हेतु जा रही सब्जियां आस पास फैल गयीं।


    बताया गया कि वाराणसी की सब्जी मंडी से सब्जी लादकर पिकअप चालक विक्की साहू जखनियां जा रहा था। अचानक गाड़ी की स्टेयरिंग फेल होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिनी तरफ गड्ढे में पलटी और फिर घूमकर विपरीत दिशा में ही सीधी खड़ी हो गई। गाड़ी पलटने से उस पर लदी भारी मात्रा में सब्जियां सड़क और उसके आसपास बिखर गईं। गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पूरी तरह खाली थी जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चालक को लगी हल्की चोट का निजी चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी कराया गया। पिकअप पर लदी सब्जियां जखनियां के व्यापारी सुरेन्द्र गुप्ता की थीं। 

        हादसे की आवाज पर मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बिखरी हुई सब्जियों को एकत्र कर दूसरी गाड़ी का इंतजाम कर उसे जखनियां के लिए रवाना कराया।

Views: 9


Leave a Reply