राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को किया जागरूक 

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), गाजीपुर का संवाद कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। उन्होंने मां सरवस्ती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 


        विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए छात्राओं से संवाद स्थापित किया और छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। छात्राओं को विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं तथा महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी भी दी। ् उन्होंने कहा कि महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, मानव तस्करी, साइबर अपराध तथा अन्य उत्पीड़न के विरुद्ध कानून सख्ती से लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संकट की स्थिति में महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 का तत्काल उपयोग कर सहयोग ले सकती है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता, चिकित्सीय सुविधा, मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या हिंसा होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल संबंधित विभाग, पुलिस अथवा महिला हेल्पलाइन से संपर्क करें। उन्होंने अभिभावकों से भी बालिकाओं को शिक्षा, आत्मरक्षा, डिजिटल सुरक्षा एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। 

       इसी क्रम में उपाध्यक्ष द्वारा महिला चिक्त्सिालय अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरा महिला वार्ड, दवाओं की उपलब्धता की जानकारी लेते भर्ती मरीजो से उनका हाल जाना एवं खान पान के बारे में जानकारी लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

         इसी प्रकार उन्होंने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत छावनी लाइन प्रसादपुर स्थित जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चों से संवाद करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने दो महिलाओं कु गोदभराई कर, शिशुओं को अन्नप्राशन संस्कार भी किया। उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मा0 चारु चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र महिला शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो भी पात्र महिला अभी तक किसी योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकी है, उसे संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र लाभान्वित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव भी माननीय उपाध्यक्ष के समक्ष रखे, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी, वन स्टाफ सेन्टर के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, आशा बहुएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Views: 14


Leave a Reply