सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश 

डीआईओएस व प्रभारी बीएसए का वेतन रोकने का दिया निर्देश 


गाजीपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।  

     जिलाधिकारी ने प्रभारी बी.एस.ए./खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय चन्द्र राय के अनुपस्थित होने एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के बैठक में देर से पहुचने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।  जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ए.आर.टी.ओ. एवं ट्रैफिक इन्सपेक्टर को निर्देशित किया  कि विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा नियमावली के बारे में जानकारी दी जाय। हिट एण्ड रन केस के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु मीडिया में प्रचार-प्रसार करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित करायी जाय एवं प्रभावित व्यक्तियों को परिवहन विभाग में आवेदन हेतु जानकारी दी जाये।  सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल गोल्डेन ऑवर में चिकित्सा केन्द्र पर पहुचाने हेतु आम लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार के लिए सार्वजनिक स्थलों एवं थाना व अस्पताल पर होर्डिग्सं लगाये जाने एवं अनुपालन आख्या के साथ स्थल की सूची एवं फोटोग्राफस प्रेषित किये जायें।                   एन0एच0ए0आई द्वारा हाईवे पर एम्बुलेन्स की संख्या बढाने व एम्बुलेन्स के टोल फ्री नम्बर की प्लेट लगाने एवं लगाये गये टोल फ्री नम्बर की संख्या से अवगत करायें जाने हेतु निर्देश दिये गये। हाईवे पर चिन्हित स्थानों पर ही पार्किंग की जायें। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजाओं पर हो रही अवैध पार्किंग पर एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों द्वारा रोक न लगाने पर एन0एच0ए0आई0 के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।  हाईवेे पर चलने वाले, दो पहिया वाहनो पर बिना हेलमेट चलने, चार पहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालको पर कडी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जनपद में इस वर्ष के चिन्हित 17 ब्लैक स्पॉट पर जनपदीय समिति द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर स्थलवार सुधार कियें जाने हेतु तथ्यात्मक रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाये एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा तत्काल सुधार कार्य करायें जानें हेतु निर्देश दिये गये। राष्ट्रीय मार्गो पर पटरियों को सही कराया जाये एवं पॉट होल्स की तत्काल मरम्म्त करायी जाये। बैठक का संचालन लो.नि.वि. के सहायक अभियन्ता, अनुराग यादव द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)  ज्ञानेन्द्र, लो0नि0वि0 के अधिशासी अभियन्ता, बी.एल. गौतम, जे.पी. यादव व सन्तोष कुमार, यातायात निरीक्षक मनीष त्रिपाठी सहित परिवहन, एन.एच.ए.आई., स्वास्थ विभाग, जल निगम के अधिकारी व बस/ट्रक यूनियन के पधाधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 93

Advertisements

Leave a Reply