चोरी की तीन बाइकों सहित दो चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस ने क्षेत्र के कटयां चट्टी से बुधवार की सुबह चोरी की तीन बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफल रही।


      पुलिस सूत्रों ने बताया कि उप निरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्रा और उप निरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा हमराहियों संग गश्त पर चक्रमणरत थे। पुलिस टीम ने अलसुबह कटयां चट्टी पर दो संदिग्ध लोगों को देख उनसे पूछताछ शुरू कर दी।  पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रवीण यादव उर्फ छोटू पुत्र अमरनाथ यादव और आशु यादव पुत्र सहादुर यादव निवासीगण आतमपुर छपरा, सादात , गाज़ीपुर बताया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद किया।         थानाध्यक्ष बागिश विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिय कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 437


Leave a Reply