सामुहिक विवाह कार्यक्रम में 225 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे 

गाजीपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आर टी आई मैदान में हर्षोल्लास के साथ विधि विधान से सम्पन्न हुआ। शादी समारोह का शुभारम्भं मुख्य अतिथि जिला पंचायत सपना सिंह एवं उपस्थित मंचाशीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप सेे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बुधवार को सम्पन्न इस समारोह में 225 जोड़ों ने  भागीदारी निभाते हुए वैवाहिक बंधन में बंध गये।                                                    बताते चलें कि इस योजना के अन्तर्गत 51 हजार की धनराशि प्रदान किया गया है जिसमें 35 हजार रूपये वधु के खाते में तथा 10 हजार रूपये के उपहार एवं 6 हजार शादी समारोह के आयोजन में खर्च किया गया है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चों की शादी में लड़के की उम्र 21 वर्ष  एवं लड़की की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। कार्यक्रम में नव दम्पत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र तथा पौधा रोपण हेतु आम वृक्ष का पौधा प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर 35 हजार रूपये की धनराशि वधुओ के खाते मे हस्तान्तरित किया। नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करें। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारों को इसका लाभ दिया है और आगे भी इस योजना के माध्यम से बेटियों का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा।                  मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओं को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करें। उन्होने कहा कि इस योजना के माध्यम से जो विवाह कराया जाता है उससे समाज मे फैली दहेज प्रथा जैसी रूढ़िवादी सोच समाप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जो भी बेटियां अपने ससुराल विदा हो रही है तो उनके ससुराल पक्ष के लोग उन्हे बहु न बल्कि बेटी बनाकर घर ले जाये। कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि बेटियां अपने समाज में स्वावलंबी बनें, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सब उत्तम हो। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री जी ने बेटियो के लिए कई योजनाएॅ संचालित की है आप सभी योजनाओ से जुड़कर अपनी  बेटियों को सशक्त बनायें। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएॅ दी। मुख्य विकास अधिकारी  संतोष कुमार वैश्य ने मा0 मुख्य मंत्री सामुहिक विवाह योजना की जानकारी देते हुए कहा कि  आज जनपद के समस्त ब्लाको से चयनित 225 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ है। उन्होने शादी समारोह में आये हुए वर एवं वधु के परिजनो  के प्रति भी शुभकामना व्यक्त की। परियोजना निदेशक राजेश यादव ने सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राम, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे 


Views: 88

Advertisements

Leave a Reply