प्रेमिका को लेकर फरार प्रेमी के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा 

गाजीपुर। घर से पढ़ने गयी बी.एस-सी की छात्रा को उसके गांव के ही युवक ने विद्यालय से अपने साथ कर लिया और फिर दोनों अन्यत्र भाग निकले। शाम तक घर वापस न लौटने पर युवती के परिजन उसे विद्यालय से लेकर आस पास के क्षेत्रों में उसकी खोज करते रहे। काफी प्रयास के बाद पता चला कि गांव का युवक विवेक भारद्वाज उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस पर जब उसने विवेक के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि विवेक का मोबाइल बंद है और हमें उसके बारे में जानकारी नहीं है। युवती की मां ने  भुड़कुड़ा थाने में गांव के ही युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Views: 15


Leave a Reply