महिला पीजी कालेज में सम्पन्न हुई काव्य पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता 

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनपद स्तरीय निबंध, भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हुई। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर डॉ.निरंजन कुमार यादव के संयोजकत्व में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों ने काव्य पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। वहीं स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थियों ने भाषण एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रो (डॉ) अनीता कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों का नाम घोषित किया। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ विकास सिंह, डॉ संदीप कुमार यादव एवं गजाला परवीन ने निभाई। निबंध प्रतियोगिता में रिद्धि अग्रहरि प्रथम, शिक्षा यादव द्वितीय तथा ऋषभ यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया।


          भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिकाक डा शशिकला, डॉ माधवन सिंह एवं डॉ त्रिवेणी सिंह ने भागीदारी निभाई। भाषण प्रतियोगिता में अंजली वर्मा प्रथम, संध्या राजभर द्वितीय तथा अमृता राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसके साथ ही एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डा साधना मौर्य, डा. उदयभान यादव, डा. संगीता मौर्य रहे। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी सिंह, द्वितीय स्थान पर शीनू राय तथा  तृतीय स्थान पर अंजली यादव रहे। प्रतिभागियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डा. नेहा मौर्य एवं डा. पीयूष सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अमित यादव, डॉ. त्रिनाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Views: 9


Leave a Reply