मूर्धन्य साहित्यकार डाॅ.जितेन्द्रनाथ पाठक को दी गयी श्रद्धांजलि
गाजीपुर। हिंदी के ख्यातिलब्ध व मूर्धन्य साहित्यकार डाॅ.जितेन्द्रनाथ पाठक के निधन पर साहित्यिक जगत में शोक की लहर है। साहित्य चेतना समाज की शोक सभा नगर के वंशीबाजार स्थित संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ के आवास पर हुई। सभा में डाॅ. जितेन्द्र नाथ पाठक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उनके निधन को हिन्दी साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने कहा कि 23 सितम्बर 1932 को गाजीपुर जनपद के सैदपुर में जन्मे पाठक जी अंतिम समय तक हिन्दी की अनवरत सेवा करते रहे। उनकी कई दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं। कई पुरस्कारों व सम्मानों से पुरस्कृत व सम्मानित पाठक जी को साहित्य चेतना समाज ने वर्ष 2005 में ‘गाजीपुर गौरव’ सम्मान’ से विभूषित किया था।
शोक सभा में प्रभाकर त्रिपाठी,आनन्द प्रकाश अग्रवाल, हीरा राम गुप्त, डाॅ.रविनन्दन वर्मा, संजीव गुप्त, राजीव कुमार मिश्र, हर्षित श्रीवास्तव, शशिकांत राय, अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ आदि उपस्थित रहे।
Views: 113