डीएम व एसपी ने झण्डी दिखा कर किया यातायात रैली का शुभारंभ
गाज़ीपुर। लोगों को सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित यातायात संचालन हेतु जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए चलाए जा रहे यातायात माह का अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। यातायात माह के शुभारम्भ के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली शहर में घूमकर यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पुलिस लाइन में पहुंच कर समाप्त हुई। । इस अलसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पर्चे वितरण किये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Views: 7









