पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला डाककर्मी का शव
गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बेसो नदी पुल के नीचे शनिवार की दोपहर, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या के कारणों का पता लगाने में जूटी हुई है।
उल्लेखनीय है कि वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर राहगीरों ने बेसो नदी पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव देखकर शोर मचाया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गयी।
शव की शिनाख्त अनुराग कुशवाहा पुत्र राजेश कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी तुलसीपुर थाना कोतवाली गाज़ीपुर के रूप में की गयी। मृतक नोनहरा थाना क्षेत्र के रानीपुर में डाक विभाग में ग्रामीण डाक सहायक के पद पर कार्यरत था। वह दोपहर में करीब एक बजे घर से ऑफिस जाने की बात कहकर स्कूटी से निकल गया था। पुल के नीचे उसके शव के गले में रस्सी और पीठ पर बैग के पाया गया। थानाध्यक्ष का खाना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पाएगा।
Views: 5









