प्रकृति संरक्षण हेतु पौधारोपण आवश्यक

गाज़ीपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआ बाग में शुक्रवार को यूनाइटेड मीडिया टीम तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव और  सहयोगियों के साथ संयुक्त रूप से पौधरोपण किया गया।
      प्रधानाचार्य ने कहा कि पौधरोपण करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने और प्रदूषण को कम करने का संकल्प हर किसी को लेना चाहिए।
यूनाइटेड मीडिया के संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि पेड़ पौधों के रहने से ही हमारा जीवन सुरक्षित होता है। इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इसके अलावा यूनाइटेड मीडिया टीम ने रौजा स्थित पुलिस पिकेट के पास भी पौधारोपण कर लोगों को पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया। वहां उपस्थित यातायात कर्मियों ने पौधे लगाने का संकल्प लिया।
    पौधारोपण कार्यक्रम में नीरज यादव, उमेश कुशवाहा, डॉ. सिंहासन सिंह यादव, विश्व बंधु,  बंदना, रेनू, विद्यासागर, विकास यादव, सुरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, ऋषि प्रजापति, युवराज मेहता, बद्री यादव, छोटेलाल और सुरेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


Views: 12

Advertisements

Leave a Reply