मेडिकल कॉलेज में डीएम ने किया डिजिटल एक्स-रे केंद्र का उद्घाटन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कालेज में स्थित 300 बेड के नये अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे केंद्र का उद्घाटन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को किया। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे केंद्र से मरीजों के इलाज में काफी सहुलियत मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कालेज में प्रतिदिन लगभग 400 एक्स-रे होते हैं। एक ही एक्स-रे मशीन पर काफी वर्कलोड था इसलिए दूसरी डिजिलट एक्स-रे यूनिट लगायी गयी है। अब दो मशीनें हो जाने से वर्कलोड कम होगा, मरीजों को काफी सहुलियत मिलेगी। इस अवसर पर सीएमएस डा. राजेश सिंह सहित विभागीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
Views: 19









