रासेयो के लक्ष्य को अपने जीवन में आत्मसात करना आवश्यक
गाजीपुर। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के पोर्टल माई भारत के निर्देशानुसार बापू महाविद्यालय सादात में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय तथा डा. एस नाथ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विशिष्ठ अतिथि भुड़कुड़ा पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ने अपने काव्य पाठ से समारोह की शोभा बढ़ाया। प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने रासेयो के लक्ष्य को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।
समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने रासेयो की महत्ता और उपायोगिता के साथ ही शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिविरार्थियों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाते हुए प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना अमूल्य योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय के स्थापना वर्ष से अब तक के विज्ञान और कला संकाय के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए सूची का भी अनावरण किया। इसके साथ ही त्रिवेणी संस्थान वाराणसी के सहयोग से नई शिक्षा नीति के अंतर्गत व्यवसायिक पाठयक्रम (कंप्यूटर) की पुस्तक का वितरण किया गया। प्राचार्य प्रो. त्रिवेणी सिंह ने भूतपूर्व सैनिक शंकर सिंह यादव और विजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ फौजी को भागवत गीता एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि चेयरमैन सुमन यादव, महाविद्यालय के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रबंधक एडवोकेट रामपूजन सिंह, राजेश सिंह, सभाजीत सिंह, अमर बहादुर सिंह, रामजी सिंह, रामधनी शर्मा, बैकुंठ सिंह, मिश्री पांडेय, अरुण सिंह, संजय राय, प्रदीप सिंह, शिवाधार सिंह, कैप्टन उदयभान सिंह, अनिल सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन सुदामा राम विश्वकर्मा तथा आभार ज्ञापन प्राचार्य प्रो. त्रिवेणी सिंह ने किया।
Views: 10









