भारत संकल्प यात्रा के दौरान हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
सम्पन्न हुआ शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार
गाजीपुर। भारत संकल्प यात्रा के तहत सादात ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत डोरा एवं मजुई में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने जनता से संवाद किया। कार्यक्रम में चौदह विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जनता को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बारे में जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने का आह्वान किया।
इसी क्रम में बाल विकास परियोजना विभाग की तरफ से डोरा में तीन और मजुई में चार महिलाओं की गोद भराई तथा डोरा के तीन बच्चों तथा मजुई में दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेंद राय द्वारा पूर्ण किया गया। उन्होंने सुपरवाइजर मंजू सिंह व पार्वती देवी के साथ सुपोषण अभियान के तहत शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। इस दौरान महिलाओं की गोदभराई की विधिवत रस्म निभाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, इस दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मंजू सिंह, पार्वती देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला यादव, बिंदुमती, मीरा देवी और सहायिका तथा ग्रामवासी मौजूद रहे।
Views: 6









